IPL 2026: पराग का भूचाल भी नहीं आया काम, राहुल-निसांका की आंधी में उड़ा राजस्थान

खबर शेयर करें

IPL 2026:  दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में 7 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। दिल्ली के लिए रन चेज में सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका और केएल राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। 

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रनों का स्कोर बनाया था। 226 रनों के जवाब में दिल्ली ने 3 विकेट के नुकसान पर 19.1 ओवरों में हासिल कर लिया और मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ डीसी ने अंक तालिका में छठे स्थान पर जगह बना ली है। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम की ये सीजन की चौथी जीत है।

Ad Ad

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए और दिल्ली को 226 रन का लक्ष्य दिया। हालांकि, टीम को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे।

दोनों ही बल्लेबाज 15 रन के भीतर आउट होकर पवेलियन लौट गए। जायसवाल ने तीन गेंदों पर छह रन बनाए, जबकि वैभव दो गेंदों में चार रन बनाकर आउट हो गए। जयपुर में उनके पिछले प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछली छह पारियों में वह केवल दो बार ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए हैं, जिनमें उनके स्कोर 34, 101, 0, 40, 103 और 4 रन रहे हैं।

शुरुआती झटकों के बाद रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 102 रन की अहम साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने समझदारी से खेलते हुए रन गति को भी बनाए रखा। इसके बाद रियान ने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों में 53 रन की एक और उपयोगी साझेदारी की। हालांकि, इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए पकड़े जाने के बाद चर्चा में आए रियान पराग (90) ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार वापसी की। दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध उनका बल्ला जमकर चला। 

केएल राहुल और पथुम निसंका का अर्धशतक

राजस्थान के 225 रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और पथुम निसंका ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। निसंका सीजन में अब संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने 33 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। तो वहीं राहुल ने भी अर्धशतक लगाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 40 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 6 चौके और 5 छक्के जड़े। नितीश राणा ने भी अच्छी पारी खेली और 17 गेंदों पर 33 रन बनाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।