IPL 2022: 11 करोड़ के खिलाड़ी ने 10 गेंद पर बनाए 50 रन, जड़ा IPL सीजन का सबसे लंबा छक्का

खबर शेयर करें

IPL 2022: पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने आक्रामक पारी खेलकर पंजाब किंग्स को आईपीएल 2022 के एक मुकाबले अच्छी शुरुआत दिलाई है । उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े. यानी 10 गेंद पर 50 रन बना डाले । हालांकि जब वे 45 रन पर थे, तब कप्तान रवींद्र जडेजा की गेंद पर अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने उनका एक आसान से कैच छोड़ दिया था । अंत में रायुडू ने ही उनका कैच पकड़ा. लिविंगस्टोन को पंजाब ने 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा था. लिविंगस्टोन ने 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक रहा। लियाम लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली।  

लियाम लिविंगस्टोन ने पारी के 5वें ओवर में मुकेश चौधरी की जमकर खबर ली । इस ओवर में उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके के सहारे 26 रन बटोरे. उन्होंने 108 मीटर का छक्का भी मारा। यह आईपीएल के मौजूदा सीजन का सबसे लंबा छक्का भी है । लियाम लिविंगस्टोन और शिखर धवन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों पर 95 रन की साझेदारी निभाई। पंजाब किंग्स की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने बैट और बॉल दोनों से कमाल किया। उन्होंने पहले 32 गेंद में 60 रन बनाए। बाद में 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट भी लिए। उन्होंने दोनों विकेट लगातार 2 गेंदों पर लिए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। 

Ad Ad
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।