IND vs SL:क्रिस गेल से ज्यादा छक्के मारने वाले को मिली भारतीय वन डे टीम में जगह, बर्थडे पर किया डेब्यू

खबर शेयर करें

IND vs SL: रविवार से श्रीलंका केे खिलाफ पहले वनडे मैच में बिहार के लाल ईशान किशन वनडे मैच में डेब्यू किया है। इससे पहले वो टी-20 में भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं। ईशान के पास अपने वनडे डेब्यू को भी यादगार बनाने का मौका होगा। आज ही उनका जन्मदिन भी है ऐसे में ईशान इस मौके को भुनानाचाहेंगे।

टी20 में धमाकेदार डेब्यू

इससे पहले ईशान किशनने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में डेब्यू किया था। इस मैच मेें शानदार अर्धशतक 32 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 56 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद वो टी-20 डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे।

Ad Ad
ishan kishan

गेल को छक्कों में पछाड़ा

आईपीएल में उन्होंने गुजरात लायंस से खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था और अब वह मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के अहम बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2016 में अपना पहला आईपीएल मैच खेला था और अभी तक इस लीग में कुल 56 मैच खेल चुके हैं जिनमें 27.31 की औसत से 1284 रन बना चुके है। उन्होंने सात अर्धशतक जमाए हैं। बाएं हाथ का यह युवा बल्लेबाज छक्के लगाने के शौकिन हैं। इस मामले में वह क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ चुके हैं। आईपीएल-2020 में इशान ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। उस सीजन में इस बल्लेबाज ने मुंबई के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 30 छक्के लगाए थे जबकि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गेल उनसे पीछे रह गए थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।