हल्द्वानी: जीतपुर नेगी में जवाई ने बहन की सास को मारा चाकू, फैली सनसनी

खबर शेयर करें

Haldwani News: रामपुर रोड जीतपुर नेगी में जवाई ने अपनी सास को चाकू से गोद दिया। बताया जा रहा है कि किसी बात की लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक ने सड़क पर सास को चाकू से गोद दिया। लहूलुहान हालत में महिला सड़क पर गिरी। दौरान हो हल्ला गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वही ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल तक पहुंचाया है। सूचना पुलिस को दी गई।

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी अर्जुन ने अपनी बहन की सास गंगा को आज दोपहर चाकू से गोद दिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया है। सास की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहा उनका उपचार चल रहा है। दोनों परिवार यूपी के बहेड़ी देवरानिया के निवासी है। सूचना पर टीपी नगर प्रभारी दीपक बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।