नैनीताल:(बड़ी खबर)-पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक बरकरार, इस दिन होगी अगली सुनवाई

खबर शेयर करें

Nainital News:उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक फिलहाल जारी रहेगी। नैनीताल हाईकोर्ट ने मंगलवार को मामले में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए रोक बरकरार रखने का फैसला सुनाया है।

राज्य सरकार ने आज मामले को मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष मेंशन किया। अदालत ने स्टे वेकेशन सहित सभी संबंधित याचिकाओं को एक साथ क्लब करते हुए बुधवार दोपहर को सुनवाई के लिए समय निर्धारित किया है।

अब इस मामले में अगली सुनवाई बुधवार को होगी, जिससे पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पर आगे का फैसला तय होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking: (गोरापड़ाव डकैती):यश सिडाना, अमनदीप, शिवराज व अफजल गिरफ्तार,तमंचे-कारतूस, नगदी और गाड़ियां बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।