हल्द्वानी। बड़े स्तर के पुलिस विभागीय फेरबदल से पहले नैनीताल जिले में कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। इस क्रम में हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव की जगह अमरचंद शर्मा नए कोतवाल बनाए गए हैं।
देखिए किसका हुआ ट्रांसफर—
निरीक्षक हरपाल सिंह – SOG/ANTF/साइबर सैल से प्रभारी थाना चोरगलिया
निरीक्षक विजय मेहता – प्रभारी थाना कालाढूंगी से प्रभारी ANTF
निरीक्षक अरुण कुमार सैनी – प्रभारी थाना रामनगर से प्रभारी थाना कालाढूंगी
निरीक्षक राजेश कुमार यादव – प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ
निरीक्षक अमरचंद शर्मा – पुलिस लाइन से प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी
निरीक्षक दिनेश सिंह फ़र्त्याल – प्रभारी थाना लालकुआं से प्रभारी डीसीआरबी
निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा – प्रभारी सम्मन सेल से प्रभारी थाना लालकुआं
निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत – पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सैल
उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद – वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी से वरिष्ठ उप निरीक्षक रामनगर
उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह – प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता से थाना रामनगर
उप निरीक्षक राजेश जोशी – पुलिस लाइन से एसओजी
उप निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट – थाना मुखानी से थाना तल्लीताल
उप निरीक्षक जोगेंद्र यादव – पुलिस लाइन से थाना लालकुआं
उप निरीक्षक विजय कुमार – प्रभारी चौकी धानाचूली से थाना बेतालघाट
उप निरीक्षक हरिराम – थाना बेतालघाट से प्रभारी चौकी धानाचूली
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।