हल्द्वानी: यूपी और उत्तराखंड दोनों राज्यों में हारेगी भाजपा: राकेश कुमार सिंह…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: हल्द्वानी पहुंचे अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ किसी सरकार दोबारा सत्ता में नहीं आयेगा। आज भाजपा से चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। केन्द्र से लेकर राज्यों तक भाजपा की पोल खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही किसानों के समर्थन में थी। राष्ट्रीय लेबल पर कांग्रेस पहली पार्टी है जिसने किसानों को सबसे पहले समर्थन दिया। कांग्रेस किसानों के साथ थी और हमेशा रहेगी।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन किसानों की आंदोलन के दौरान शहादत हुई है उनके लिए मोदी सरकार ने एक शब्द नहीं बोला। अगर केन्द्र सरकार सोच रही कि बिल वापस लेकर उन्होंने किसानों का दिल जीत लिया है तो यह उनकी गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि किसानों को पता है यह भाजपा का चुनावी फंडा है। जिस सरकार के पास आंदोलन में शहीद 700 भाईयों का कोई आंकड़ा नहीं है वह क्या किसानों के हित में सोचेंगी।

राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कृषि बिल वापस लेकर केन्द्र सरकार सिर्फ चुनाव जीतने के सपने देख रही है। पंजाब से लेकर यूपी व उत्तराखंड तक का किसान इनके खिलाफ वोट कर अपना बदला लेगा। वही उत्तराखंड में भाजपा ने तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले है। पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाकर भाजपा सोच रही हम विधानसभा चुनाव 2022 जीत लेंगे। यहां कि जनता बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर इनसे अपना हिसाब बराबर करेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडःग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी, बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।