हल्द्वानी: दमुवाढूँगा का मालिकाना हक छीनने वालों का बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की महज चुनावी घोषणा: बल्यूटिया

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रेस को जारी बयान में मुख्यमंत्री द्वारा बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम की घोषणा में सम्मलित करने को महज चुनावी शगूफा करार दिया। बल्यूटिया ने कहा यदि सरकार इतनी ईमानदार है तो जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा जिसको राजस्व ग्राम 15 दिसंबर,2016 को घोषित किया गया। इसके बाद 20 दिसंबर,2016 जारी अधिसूचना से सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाएँ संपादित करने का आदेश दिया जिस पर भाजपा ने सरकार 13 दिसंबर 2020 को अधिसूचना जारी कर सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाएँ में रोक लगाकर जवाहर ज्योति- दमुवाढूँगा से मालिकाना हक का अधिकार छीनने का काम किया।

बल्यूटिया ने कहा कि जहाँ एक तरफ भाजपा सरकार सैन्य धाम की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 10 लाख रुपये ना दिए जाने लिए सर्वोच्च न्यायालय में उनके खिलाफ दावा पेश करती है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर होता है। बल्यूटिया ने कहा जनता भाजपा की कथनी और करनी को भली भाँति समझ चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।