हल्द्वानी: विज्डम स्कूल में मची गणतंत्र दिवस की धूम, बच्चों ने निकाली प्रभात रैली…

खबर शेयर करें

Haldwani News: रामपुर रोड स्थित विज्डम स्कूल में 75 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः काल विद्यार्थियों द्वारा चाँदनी चौक घुड़दौड़ा, बजवालपुर, गन्ना सेंटर आदि मार्गों से होते हुए परेड व प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसके बाद विद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरियाल, विशेष अतिथि ईयम राजेश व ऋतु राजेश द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।

रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम भजन के साथ हुई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा देश प्रेम से प्रेरित नाटक, नृत्य, गायन व मूक नाटिका आदि मनमोहन प्रस्तुति दी। विशेष अतिथि ऋतु राजेश द्वारा अपने गायन से मंत्रमुग्ध किया। अंत में मिष्ठान वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी मनीषा कुंजवाल व सहयोगी बबिता फर्सवान, अरुण सिंह, अमित राणा व कमलेश तिवारी रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।