हल्द्वानी: विज्डम स्कूल के बच्चों ने किया रामलीला में शानदार अभिनय…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज विद्यालय में रामलीला कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों द्वारा कैकेयी-भरत संवाद का मंचन किया गया। जिसमें निखिल घुड़दौड़ा ने भरत निवेदिता ने शत्रुघ्न, दिया कनवासी ने मंथरा व दिक्षा ने कैकेयी का किरदार निभाया। छात्रों द्वारा मनमोहक अंदाज में रामलीला की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आगे पढ़े…

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया द्वारा बच्चों को रामलीला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक महेन्द्र सिंह मेहरा व राज कुमार तथा कार्यक्रम का संचालन कल्पना सिंह ने किया। विज्डम स्कूल समय समय तरह तरह के कार्यक्रम कराते रहता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।