हल्द्वानीः सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने किया खिचड़ी महोत्सव का आयोजन

खबर शेयर करें

Haldwani News: माघ माह के पावन अवसर पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड द्वारा भव्य खिचड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों लोगों ने माघ मास की खिचड़ी भोग का आनंद लिया।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह निगल्टिया, प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट, प्रदेश सचिव चंदन बिष्ट, महिला प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा, प्रदेश सह प्रभारी गंगा साही, प्रदेश महामंत्री (महिला) ज्योति अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी, तरूण वानखेड़े, जिला प्रभारी संजय बिष्ट, सह प्रभारी राहुल जोशी, जिला प्रभारी मंजू साह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।