हल्द्वानीः बच्चों के लिए शहर में खास क्लिनिक, सनवाल क्लिनिक ऑफ स्पीच एंड हियरिंग का हुआ शुभारंभ

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज नैनीताल रोड स्थित सनवाल क्लिनिक ऑफ स्पीच एंड हियरिंग का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध डॉक्टर मौजूद रहे। इस मौके पर सनवाल क्लिनिक की संस्थापक और निदेशक स्पीच थेरेपिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट अंजली सनवाल ने क्लिनिक की सेवाओं और उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन किया। बताया कि बेंगलुरु के प्रसिद्ध अस्पतालों में अपने व्यापक अनुभव के बाद, उन्होंने पिछले तीन वर्षों में हल्द्वानी में 5000 से अचिक लोगों को स्पीच डिसऑर्डर से निजात दिलाई है। साथ ही 1000 से अधिक लोगों को हियरिंग एड्स सफलतापूर्वक फिट किए हैं।

इन समस्याओं का होता है समाधान

उन्होंने बताया कि सनवाल क्लिनिक में ऑटिज्म, हाइपरएक्टिव डिसऑर्डर डिलेड स्पीच और लेकेन, हकलाना, और तुतत्ताने जैसी समस्याओं के लिए स्पीच थेरेपी प्रदान की जाती है। इसके अलावा, वोकल कॉर्ड नोडयूल्स, वोकल कॉर्ड पोलिप, वोकल कॉर्ड पैरालिसिस, और प्यूक्कोनिया जैसी समस्याओं के लिए वॉइस घेरेपी भी उपलब्ध है। सुनने की समस्या से ग्रस्त बच्चों के लिए ऑडिटरी वर्बल थेरेपी दी जाती है।

बच्चों और वृद्धों के कानों की जांच

उन्होंने बताया कि उनके यहां एक उच्च स्तरीय ऑडियो विभाग भी है, जहां ऑडियोमेट्री टेस्ट, इम्पीडेंस टेस्ट, ओएई टेस्ट और बीईआरए/एएसएसआर टेस्ट जैसी उच्च स्तरीय जांच की जाती हैं। यहां क्लीनिक में दो दिन के बच्चे से लेकर 100 साल की वृद्ध तक की कान की जांच की जाती है। साथ ही, अत्याधुनिक हियरिंग एंड फिटिंग भी यहाँ की जाती है। क्लिनिक में एक ऑक्यूपेशनल थेरैपी रूम और बच्चों के लिए एक खेत क्षेत्र भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विधुत उपकरण, पढ़ लिजिए खबर…

इस अवसर पर अंजली सनवाल ने कहा, कि सनवाल क्लिनिक का उद्देश्य उच्चतम गुणवत्ता की सेवा प्रदान करना और लोगों को सुनने और बोलने की समस्याओं से मुक्त करना है। नए स्थान पर, हम, और अधिक उन्नत सुविधाओं के साथ सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनका क्लिनिक, नवाबी रोड, शक्ति पुरम कॉलोनी में स्थित था जो अब अंबिका विहार, आम्रपाली होटल के पीछे के क्षेत्र में शिफ्ट हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।