हल्द्वानी: राजेश कुमार बने सरपंच, वाल्मीकि समाज ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Haldwani News: विगत 8 वर्षों से खाली पड़े सरपंच पद पर वाल्मीकि समाज के राजेश कुमार जी को नया सरपंच चुना गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित ताजपोशी समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की।
समारोह में महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कैबिनेट मंत्री रेनू अधिकारी, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष समीर आर्य, कार्तिक हरबोला, कांग्रेस नेता ललित जोशी ने पहुंचकर राजेश कुमार को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कुल्यालपुरा से सुनील चौधरी, पार्षद रवि वाल्मीकि, राजपुरा के हरिओम चौधरी, विक्रम चौधरी, बबली चौधरी, रामू भारती, लाजर पंडालिया, ललित वाल्मीकि, विक्रम रंधावा, दिनेश रंधावा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।