हल्द्वानी: (नगर निगम मेयर चुनाव)-भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने किया नामांकन

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम मेयर पद के लिए आज भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने नामांकन दाखिल किया। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला और मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू सहित कई वरिष्ठ नेताओं और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यह आयोजन हुआ। एमबी इंटर कॉलेज से एसडीएम कोर्ट तक जुलूस के रूप में पहुंचे कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।

नामांकन से पहले, गजराज सिंह बिष्ट ने अपने परिवार के साथ कालू सिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना कर विजय की कामना की। इसके बाद, उन्होंने कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के आवास पर जाकर उनसे चुनावी समर्थन का आग्रह किया। इसके अलावा, उन्होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट और पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट से भी मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रत्याशी ने मेयर पद की दौड़ में शामिल रहे प्रमोद तोलिया, जोगेंद्र रौतेला और महेंद्र अधिकारी से भी मुलाकात कर संगठनात्मक सहयोग सुनिश्चित किया।

gajraj bisht bjp haldwani

इस मौके पर नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा लगातार तीसरी बार हल्द्वानी नगर निगम मेयर सीट पर जीत दर्ज करेगी। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने गजराज सिंह को युवा और ऊर्जावान प्रत्याशी बताते हुए उनकी जीत का विश्वास जताया। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि भाजपा की मजबूत चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत से गजराज सिंह की जीत सुनिश्चित है।

गजराज सिंह बिष्ट ने अपनी उम्मीदवारी के लिए भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हल्द्वानी नगर निगम को प्रदेश का सबसे स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित नगर निगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरेंगे। नामांकन के दौरान भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, धर्मानंद तिवारी, मोहन पाल, नवीन वर्मा, महेश शर्मा, और प्रतिभा जोशी सहित अन्य शामिल थे। कार्यकर्ताओं के जोश और समर्थन से माहौल भाजपा के पक्ष में दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विकास की प्रतीक स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की जयंती पर स्वराज आश्रम में उमड़ा जनसैलाब

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।