हल्द्वानीः ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे समारोह

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल में मातृ दिवस (मदर्स डे) के उपलक्ष्य में एक भव्य और भावनात्मक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करते हुए विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत और कविताओं ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देकर यह सिद्ध किया कि उनके मन में अपनी मां के लिए कितना सम्मान और स्नेह है।

समारोह की खास बात यह रही कि माताओं के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। रैंप वॉक प्रतियोगिता में माताएं पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर उतरीं और अपने स्टाइल तथा मुस्कान से सबका दिल जीत लिया। म्यूजिकल चेयर, ब्लाइंड फोल्ड गेम, क्विज़ और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर माताओं ने न सिर्फ अपना बचपन फिर से जीया बल्कि बच्चों के साथ समय बिताकर रिश्तों की गर्माहट को और भी गहरा किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने भी माताओं के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके त्याग व प्रेम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच को रंग-बिरंगे फूलों और सजीव चित्रों से सजाया गया था, जो पूरे माहौल को उत्सवमय बना रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण के विरोध में आप का प्रदर्शन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।