हल्द्वानी: मैक्स हॉस्पिटल ने गर्दन और पीठ दर्द के बढ़ते मामलों पर किया जागरूकता सत्र का आयोजन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने शहर में बढ़ते गर्दन और पीठ दर्द के मामलों पर जागरूकता फैलाने के लिए एक जनजागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य आम लोगों को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों के कारण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी देना था।

सत्र का नेतृत्व मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मनीष गर्ग ने किया। उन्होंने बताया कि आज की जीवनशैली, गलत पोस्चर और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण गर्दन और पीठ दर्द के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हल्द्वानी क्षेत्र से भी कई मरीज गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पहुंचते हैं।

डॉ. मनीष गर्ग ने बताया,
“सही तरीके से बैठना, लंबे समय तक काम करते समय ब्रेक लेकर स्ट्रेचिंग करना और प्रतिदिन 30-40 मिनट टहलना या योग करना जैसे आसान उपाय गर्दन और पीठ दर्द की गंभीर समस्याओं से बचाव में सहायक हो सकते हैं।”

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने की प्रतिबद्धता जताई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- कल से लापता था युवक, आज मिली लाश

मैक्स हेल्थकेयर के बारे में

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड भारत के सबसे बड़े हेल्थकेयर संगठनों में से एक है, जो 22 अस्पतालों (करीब 5,000 बेड) का संचालन करता है। इसके नेटवर्क में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, लखनऊ, नागपुर, मोहाली, बठिंडा, देहरादून और कई अन्य शहरों में अत्याधुनिक अस्पताल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking: (गोरापड़ाव डकैती):यश सिडाना, अमनदीप, शिवराज व अफजल गिरफ्तार,तमंचे-कारतूस, नगदी और गाड़ियां बरामद

मैक्स हेल्थकेयर अपने ब्रांड मैक्स होम के तहत घर पर स्वास्थ्य सेवाएं और मैक्स लैब्स के तहत डायग्नोस्टिक सेवाएं भी प्रदान करता है। कंपनी क्लिनिकल एक्सीलेंस और मरीज देखभाल के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।