Haldwani: विधायक सुमित हृदयेश ने किया 22.75 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज विधायक सुमित हृदयेश ने 22.75 लाख की सीसी सड़को एवं देवी मंदिर में जनमिलन केन्द्र के सौंदर्यीकरण व उच्चीकरण का शिलान्यास/ लोकार्पण किया।

आज वार्ड न. 48 मल्ली बमौरी, बलवंत कालोनी में सी सी मार्ग का शिलान्यास (लागत रू 8.27 लाख), वार्ड न.37 मित्र पुरम दमुवाढूँगा में सीसी मार्ग का शिलान्यास (लागत रू 9.66 लाख) एवं शीशमहल, श्रमिक बस्ती कर्नल वार्ड स्थित देवी मंदिर में जनमिलन केन्द्र के सौंदर्यीकरण व उच्चीकरण ( लागत रू 4.82 लाख) का आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विधिवत लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: श्री आँवलेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव व बसंतोत्सव पर्व पर भक्तिमय हुआ वातावरण

इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि आम जनमानस को सुगम आवागमन प्रदान करने के लिए विधायक निधि से जितना संभव हो, लगातार कार्य किया जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, मुकुल बल्यूटिया, राजू नेगी, हेम पंत, गोपाल बिष्ट, बी.एस पाँगती, शेर सिंह तोलिया, धीरेन्द्र पाँगती, प्रेम बृजवाल, बहादुर बिष्ट, गोकर्ण सिंह बिष्ट, हेम महतोलिया, हीरा पाँगती, सविता गुरुरानी, गीता बहुगुणा,मन्नू गोस्वामी, दीपा, सुनीता टम्टा, ममता नेगी, पवन कनौजिया, महेंद्र सिंह, मनोज आर्य, तारा सिंह महरा, लाल सिंह बोरा, धनी प्रसाद, रेनू शुक्ला, आकाश टम्टा, विराज आर्य, दौलत सक्ससेना, पुष्पा सम्मल, पंकज सनवाल, बालम सिंह मेहरा, सुरेन्द्र नगरकोटी, दिवेश तिवारी, बलवंत बोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।