हल्द्वानी: काठगोदाम में युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या, युवक की हालत गंभीर…

खबर शेयर करें

HALWANI CRIME NEWS: इस समय की बड़ी खबर आ रही है। काठगोदाम में एक युवती की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सौतेले पिता और भाई ने बेटी और दामाद पर हमला किया है। धारदार हथियार से हमले में बेटी की मौत हो गई जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल है। हत्या के पीछे की वजह बेटी की शादी से नाराज होना बताया जा रहा है। आनन-फानन में दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची चुकी है।

जानकारी के अनुसार सलमान पुत्र शेर अली निवासी कॉलटेक्स काठगोदाम जिसकी पत्नी शहनाज जिससे की लगभग डेढ़ माह पहले लव मैरिज की थी। शुक्रवार शाम करीब 6.30 पर लडक़ी के पिता सलीम अंसारी और भाई असलम ने चाकू और तलवारों से लडक़ी शहनाज और सलमान के ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान हमले में तलवार के वार से लडक़ी की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर मौत हो गयी।

सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में बेस हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। वहीं दोनों आरोपी हत्याकांड के बाद फरार हो गये। घटना की सूचना पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, एसपी सिटी जगदीश चंद्र पुलिस फोर्स समेत मौके पर मौजूद है। फिलहाल हत्याकांड से सनसनी फैल गई है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।