हल्द्वानीः इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

खबर शेयर करें

Haldwani News: इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल काठगोदाम में स्वतंत्रता के 78वें स्वर्णिम दिवस को मनाया गया। स्वर्णिम दिवस की शुरूआत विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर एवं उप प्रधानाचार्या ममता तनेजा के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान सस्वर गायन द्वारा की गयी।

 इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल काठगोदाम

विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों से सभी का मनोरंजन किया गया। जिसमें सभा का संचालन ओम प्रणव भट्ट तथा उन्नति जोशी के द्वारा किया गया। साथ ही कक्षा चार के छात्र वेद पलरिया व कक्षा 7 की छात्रा अदिति बर्दाेला ने अपने देशभक्ति से ओत-प्रोत विचारों को सबके समक्ष प्रस्तुत कर सभी लोगों में जोश भर दिया। कक्षा 10वीं की छात्रा युविका चौहान की मनमोहक कविता ने सबका मन मोह लिया। इसी क्रम में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने सुन्दर नृत्य से सभी को आनंदित कर दिया और विद्यालय के कॉयर ग्रुप के द्वारा देशभक्ति ऊर्जावान भावना से ललित गीतों का गायन करके विद्यालय प्रांगण को ऊर्जावान कर दिया। सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर के द्वारा स्वतंत्रता के उचित उपयोग एवं अर्थ से अवगत कराया। विद्यालय की चेयरपर्सन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अपना आर्शीवाद प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।