हल्द्वानी: हल्द्वानी में सियासी पारा गर्म करेंगे मनीष सिसोदिया, आप की जनसभा कल..

खबर शेयर करें

Haldwani News: आप प्रवक्ता व विधानसभा प्रभारी समित टिक्कू ने आज एक पत्रकार वार्ता में बताया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड दौरे पर आ रहे है। मनीष सिसोदिया का चार दिवसीय उत्तराखंड दौरा है। वह 16 दिसंबर को हल्द्वानी आ रहे है। जहाँ रामलीला मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित करेगें।

टिक्कू ने जानकारी देते हुए बताया कि सिसोदिया 5वीं बार उत्तराखंड आ रहे है। 16 दिसंबर को सबसे पहले हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह 5 बजे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हल्द्वानी में रात्रि विश्राम करने के बाद 17 दिसंबर को सुबह साढ़े 11 बजे भीमताल में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे भवाली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए आप पार्टी की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस दौरान पत्रकार वार्ता में दीप पांडेय, रमेश कांडपाल, नरेंद्र कुमार, दीप प्रकाश, वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।