हल्द्वानी: सीबीएसई में इंपिरियम पब्लिक स्कूल का दबदबा, 10वी में मान्या ने 97% बनी टॉपर

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज सीबीएसई द्वारा 10th तथा 12th का रिजल्ट घोषित हुआ। जिसमें इंपिरियम पब्लिक स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा कक्षा 10 व 12 में बच्चों का रिजल्ट 100% रहा। इंपिरियम स्कूल द्वारा पिछले तीन लगातार तीन वर्षों से विद्यार्थियों के रिजल्ट में बढ़ोतरी प्रदर्शित की गई है। कक्षा 10 की छात्रा मान्या कार्की ने 97% अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया साथ ही रोहन पचवारी के 96%, हरिओम 95%, कमल कार्की 92.6% खुशी रैकवाल 91.6%,हितेश जंतवाल 90.4%महिमा रजवार 90.6% के साथ विद्यालय में अवल रहे।

विद्यालय में 10वीं के 25% से अधिक बच्चो ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर के स्कूल और अपने माता पिता का ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया I विद्यालय परिवार की ऒर से सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी गयी एव मैनेजमेंट तथा प्रधानाचार्य ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर सभी शिक्षको को बधाई दी।
विद्यालय प्रबंधक करणवीर गंगोला प्रधानाचार्य राधा ऐंठनी तथा समस्त अध्यापक और अध्यापकों द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।