हल्द्वानी : हर्ष सिरोही बने आम आदमी पार्टी के कुमाऊँ पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष

खबर शेयर करें

Haldwani News: हर्ष सिरोही को आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कुमाऊँ पश्चिम (उत्तराखंड) का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

हर्ष सिरोही ने कहा कि उन्हें इससे पहले आम आदमी पार्टी नैनीताल के जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन की सेवा करने का अवसर मिला, जिसके दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने पर वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा निष्पक्ष और जनहित की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर)-गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा, कई बड़े बदमाश शामिल, किच्छा का निकला सरगना

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष हर्ष सिरोही ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संगठन को कुमाऊँ पश्चिम क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।