हल्द्वानी : विज्डम स्कूल में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी :विज्डम पब्लिक स्कूल परिसर में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के साथ ही विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं बबीता एवं पल्लवी भंडारी ने प्रतिभाग किया। वहीं शिक्षकों की ओर से कल्पना सिंह एवं डॉ. सुमित सिंह ने सहभागिता की।
इस दौरान गुरुजनों के सम्मान तथा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, संस्कार और अनुशासन की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।
















