हल्द्वानी: ग्रीनवूडस ग्लोबल स्कूल ने निकाली उत्तराखंड समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रैली, ऐसे किया लोगों को जागरूक…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज ग्रीनवूडस ग्लोबल स्कूल में “उत्तराखंड समृद्ध सांस्कृतिक विरासत” पर आधारित एक जागरूकता रैली निकाली गई l इस मौके रैली का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योति मेहता ने विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली आनंदपुर गाँव होते हुए धनपुरी तक निकाली गई l जगह-जगह छात्र-छात्राओं ने झोड़ा नृत्य , भाषण एवं पहाड़ी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य हमारे समाज में उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत रखना है। बता दे की ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल समय-समय पर उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए तथा बच्चों के भौतिक विकास के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करते रहता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।