हल्द्वानी: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन बिष्ट बने अध्यक्ष

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। वन विकास निगम से जुड़े व्यवसायियों एवं ढुलानकर्ताओं की बैठक गैस गोदाम रोड स्थित आदित्य बैंक्विट हॉल, कुसुमखेड़ा में आयोजित हुई। बैठक में वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पूरन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया।

संगठन में करन सिंह सजवान और डॉ. निशांत पपने को उपाध्यक्ष, राहुल गांधी को कोषाध्यक्ष तथा दीप चंद्र जोशी को महासचिव बनाया गया। दया किशन भट्ट और भुवन पनेरू को सचिव, जबकि दीवान सिंह परिहार और मो. अकरम को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई। प्रेमपाल गंगवार, मुक्तयार खां, रमेश बिष्ट और कुंदन बोहरा को संरक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी में विजय तिवारी, राजेश कांडपाल, मनजीत सिंह और नवीन दानू को शामिल किया गया।

निविदा दरों को लेकर व्यवसायियों में रोष

8 अक्टूबर को हुई बैठक में व्यवसायियों और ढुलानकर्ताओं ने वर्ष 2025-26 की निविदा दरों को अब तक स्वीकृति नहीं मिलने तथा भुगतान एवं समायोजन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक निविदा दरों को स्वीकृति देकर लंबित भुगतान का पूर्ण निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक वर्ष 2026-27 में वन विकास निगम की किसी भी निविदा में प्रतिभाग नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विज्डम पब्लिक स्कूल में उत्तराखण्डी गढ़भोज, व्यंजनों के स्वाद ने मोहा मन

व्यवसायियों ने बताया कि यह निर्णय पश्चिमी क्षेत्र रामनगर और कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी के सभी डिवीजनों पर लागू रहेगा। इसमें कालाढूंगी पूर्वी, कालाढूंगी पश्चिमी, रामनगर पूर्वी, हल्द्वानी पूर्वी और टनकपुर सहित कुमाऊं मंडल के अन्य डिवीजन शामिल हैं। बैठक में आगामी निविदाओं के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)-अगले 24 घंटों में इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

बैठक में अशोक पंत, सूरज पडियार, मोहन चंद्र गढ़कोटी, कुंडल चंद्र, चंदन राम आर्य, किशोर चंद्र, विजय तिवारी, योगेश जोशी, प्रेमपाल गंगवार, मो. अकरम, मनजीत सिंह, करन सिंह सजवान, ठाकुर सिंह जिमिवाल, कुंदन बोहरा, राजेश कांडपाल, रविंद्र कापड़ी, जुनेद आलम, अतीक खान, हरिश्चंद्र भट्ट, दिनेश चंद्र गढ़कोटी, आफाक खान, अमृत पाल सिंह, मो. असलम, दीवान सिंह परिहार, राहुल गांधी, आरएस बिष्ट और दया किशन भट्ट मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।