हल्द्वानी: दीपा दर्मवाल ने ग्राम प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में किया जनसंपर्क, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आज जिला पंचायत क्षेत्र 20 देवालचौड़ बंदोबस्ती के ग्राम प्रेमपुर लोषज्ञानी में भाजपा द्वारा अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

दीपा दर्मवाल ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बुजुर्गों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और युवाओं में जोश भरते हुए विकास के संकल्प को दोहराया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भी उन्हें भरपूर समर्थन और स्नेह दिया।

दीपा दर्मवाल ने कहा कि क्षेत्र की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वह हर वर्ग के हित में कार्य करेंगी। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा, क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग और प्यार इसी तरह बना रहे, यही मेरी ताकत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोटर लिस्ट मिशन तेज, 8.41 लाख मतदाता अनकलेक्टेड

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।