हल्द्वानी: कॉग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” स्व. राजीव गांधी की जयंती

खबर शेयर करें

Haldwani News: जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 80वीं जयंती हर्षोल्लास संग सद्भावना दिवस के रूप में स्वराज आश्रम में एक दूसरे का मुंह मीठा करके मनायी।
स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत स्वराज आश्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव को याद किया।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नेतृत्व ने देश को विकास और आधुनिकता की नई दिशा और गति प्रदान करी। आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव जी की नीतियों और उनकी दूरदर्शिता ने अतुल्य योगदान दिया। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, दूरसंचार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खाई में गिरी श्रीनगर के लिए निकली बस, 4 की मौत, कई घायल

इस दौरान शोभा बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, भागीरथी बिष्ट, शशि वर्मा, शाइस्ता, सतीश नैनवाल, मलय बिष्ट, गोविंद बगडवाल, सुहैल सिद्दीकी, सौरभ भट्ट, योगेश जोशी, जाकिर हुसैन, महेशानंद, हेमन्त बगडवाल, कौशलेंद्र भट्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, ज्ञान सिंह थापा, नवीन सांगूड़ी, गिरीश पांडे, सी.एम. पांडे, राजेन्द्र उपाध्याय, प्रेम चौधरी, एडवोकेट मनोज सिंह बिष्ट, नेत्र बल्लभ जोशी, त्रिलोक बनोली, अमित रावत, प्रदीप बिष्ट, मनोज श्रीवास्तव, संजू उप्रेती, हबीबुर्रहमान, अरशद अली, चंदन भाकुनी, बबलू बिष्ट, ताहिर हुसैन आदि ने स्व. राजीव गांधी को याद किया और कहा कि देश की प्रगति के लिए उनका समर्पण हम सबके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।