हल्द्वानीः रिश्वत खाणि रजिस्ट्रार कानूनगोक हैगे निखाणि, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Haldwani News: उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तहसील बाजपुर में रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी, तहसील में नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

टोल फ्री नंबर पर मिली थी शिकायत

एक नागरिक ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता का भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था, जिसमें कमिश्नर कुमाऊं ने उसके पक्ष में निर्णय दिया था। फैसला आने के बाद जब उसने नाम दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय से संपर्क किया, तो रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह ने रिश्वत की मांग की।

योजनाबद्ध तरीके से हुआ ट्रैप ऑपरेशन

शिकायत सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने निरीक्षक अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में कार्रवाई की। 11 मार्च 2025 को योजनाबद्ध तरीके से तहसील बाजपुर में ट्रैप ऑपरेशन चलाकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस सफल ऑपरेशन के लिए सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : हर्ष सिरोही बने आम आदमी पार्टी के कुमाऊँ पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष

जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहने की अपील

डॉ. मुरूगेशन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दें। विजिलेंस विभाग 24×7 जनता की सेवा में तत्पर है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: दुग्ध सहकारिता को मिली नई ताकत, मुकेश बोरा ने किया 702वीं समिति का उद्घाटन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।