हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- रामपुर रोड पर रोडवेज बस ने स्कूटी युवतियों को रौंदा, एक युवती की मौत दूसरी घायल

खबर शेयर करें

Haldwani Accident News: देर शाम ई रिक्शा हादसे के बाद फिर सुबह सुबह रामपुर रोड पर सड़क हादसा हो गया। रविवार सुबह बिहार पेट्रोल पंप के समीप रोडवेज बस और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में एक युवती की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं शनिवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं और एक मासूम बच्ची को गंभीर चोटें आई थीं। रविवार सुबह 9:45 बजे 112 पर सूचना मिली कि बिहार पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस संख्या UK 07 PA 5115 और स्कूटी संख्या UK 04T 3323 के बीच भिड़ंत हो गई है। स्कूटी सवार भावना जोशी निवासी मानपुर पश्चिम और आंचल सिंह निवासी देवलचौड़खाम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। आंचल सिंह का उपचार जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।