हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- तीन लाख की चरस के साथ मुक्तेश्वर का युवक गिरफ्तार, चंपावत से लाया था खरीदकर

खबर शेयर करें

Haldwani News: पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार खेड़ा तिराहा गोलापार के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK04TB-5996 अर्टिगा कार को चैक करने पर उसके पास से 03.14 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत लगभग 03 लाख 14 हजार रुपये है। वाहन चालक के कब्जे से कुल- 03 किलो 14 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम नंदन सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम बेडीचुला मुक्तेश्वर निवासी उम्र 42 वर्ष बताया। बताया कि देवीधुरा चंपावत से एक अज्ञात व्यक्ति से लाया हूं जिसे बेचने के लिए वह हल्द्वानी रोडवेज को ले जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।