हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- खुलेआम चल रहा जुआ, राजपुरा के चार जुआरी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Haldwani News: हार-जीत की बाजी लगा कर सट्टेबाजी करने वालों सट्टेबाजों को चार गिरफ्तार है। भोटिया पड़ाव पुलिस द्वारा चैकिग के दौरान वन विभाग द्वितीय गेट फुटपाथ वर्कशाप लाईन हल्द्वानी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल कर जीत-हार की बाजी लगा रहे चार लोगों के कब्जे से 52 पत्ते तास व फड़ से 2900 रूपये बरामद कर उक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अमर सिंह वर्मा पुत्र मोहन लाल वर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नं0 2 राजेन्द्र नगर राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल, अमरजीत सिंह पुत्र मनमोहन सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नं0 2 राजेन्द्र नगर राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल, रिषभ आर्या पुत्र नन्द किशोर आर्या उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं0 2 राजेन्द्र नगर राजपुरा थाना हल्द्वानी नैनीताल और
अरविन्द सागर पुत्र हरीश सागर उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं0 27 गांधी नगर थाना बनभूलपुरा नैनीताल गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।