हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-टांडा जंगल में वन विभाग के संविदा कर्मी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात हुई एक सनसनीखेज हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय मेवा लाल की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।

मृतक मेवा लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी का रहने वाला था और वन विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राथमिक जांच में मृतक के एक साथी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। फिलहाल हल्द्वानी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।