हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- कोचिंग संस्थानों पर पड़े प्रशासन के छापे, कई संस्थान किए सील

खबर शेयर करें

Haldwani News: शासन द्वारा प्रत्येक जिले में कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। हल्द्वानी में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संचालित कोचिंग सेंटर में प्रशासन की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है शुरुआत दुर्गा सिटी सेंटर के बेसमेंट से हुई है। जहां मुख्य नगर आयुक्त, सचिव जिला विकास प्राधिकरण सहित एडिशनल एसपी और फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने टीम सहित ताबड़तोड़ छापेमारी की । इस दौरान कई कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। वही मुखानी में अधिकाश कोचिंग सेंटर सील किए गए। अभी तक चार सेंटरों में सील किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।