हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- प्रशासन का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, 41 ऑटो रिक्शे का चालान, 14 सीज

खबर शेयर करें

Haldwani News:जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा ऑटो/ ई-रिक्शा के सत्यापन एवं सुरक्षित संचालन हेतु जारी मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुपालन में हल्द्वानी नगर क्षेत्र में एक संयुक्त प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस प्रवर्तन अभियान में ऋचा सिंह, नगर आयुक्त हल्द्वानी , गोपाल चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, राहुल शाह, एसडीएम हल्द्वानी; जितेन्द्र सिंगवान, एआरटीओ प्रवर्तन हल्द्वानी; अपराजिता गैरोला, परिवहन कर अधिकारी; तथा नगर निगम एवं प्रवर्तन टीम के अधिकारी सम्मिलित रहे।

अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन पर कुल 41 ऑटो रिक्शा चालकों के चालान किए गए तथा 14 ऑटो रिक्शा सीज़ किए गए जो SOP के मानकों का पालन नहीं कर रहे थे।

SOP के अंतर्गत कुछ मुख्य सुरक्षा एवं जागरूकता बिंदुओं को विशेष रूप से प्रचारित किया गया। इनमें चालक सीट के पीछे आयरन रॉड लगाना, फोल्डिंग सीट प्रतिबंधित करना, तथा वाहन के अंदर मालिक/चालक का नाम, मोबाइल नंबर, परमिट की जानकारी प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर (112, 1091, 100, 108) का प्रदर्शन भी प्रत्येक ऑटो में आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मुक्त विवि एवं टैगोर विवि भोपाल के बीच शैक्षणिक सहयोग का MOU

SOP के अनुसार, यात्रियों का चढ़ना-उतरना केवल बाईं ओर (सुरक्षित दिशा) से कराया जाना चाहिए तथा चालकों द्वारा यात्रियों विशेषकर महिलाओं, छात्राओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ शिष्ट और मर्यादित व्यवहार अपेक्षित है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चे के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, बारह महीने-बारह रोजगार योजना शुरू

हल्द्वानी नगर में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अनधिकृत संचालन पर नियंत्रण एवं सार्वजनिक परिवहन में अनुशासन सुनिश्चित किए जाने हेतु प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा आगामी दिनों भी अभियान चलाया जायेगा ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।