Haldwani: (बड़ी खबर)- 21 कंट्रोल की दुकानें सस्पेंड, 32 पर लगाया जुर्माना

खबर शेयर करें

Haldwani News: जिला पूर्ति विभाग ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, बताया जा रहा है कि ऑनलाइन राशन वितरण के निर्देश के बाद भी इन दुकानदारों द्वारा ऑनलाइन राशन न बांट कर ऑफलाइन राशन बांटे जा रहे थे।

पूर्ति विभाग ने हल्द्वानी और लालकुआं के 60 दुकानदारों पर कार्रवाई की है। इसमें से 21 दुकानों को सस्पेंड कर दिया गया है, इसके अलावा 32 दुकानों पर जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई से राशन दुकानदारों में खलबली मच गई है। खाद्य पूर्ति अधिकारी रवि सनवाल ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद अप्रैल माह से ऑनलाइन राशन बांटने है लेकिन दुकानदारों द्वारा लापरवाही बरतते हुए ऑनलाइन राशन नहीं बांट मैनुअल बांटा जा रहा था। खाद्य पूर्ति अधिकारी का कहना है कि सभी दुकानदारों को निर्देशित किया है कि राशन का वितरण ऑनलाइन करें नहीं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।