हल्द्वानी: अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, भूपेश बने प्रदेश संगठन महासचिव

खबर शेयर करें

Haldwani News:अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार आज राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जयसवाल के नेतृत्व में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल और प्रदेश प्रभारी अतुल गुप्ता की संस्तुति पर खुशहाल सिंह बिष्ट (भूपेश) को प्रदेश संगठन महासचिव और दीप्ति चुफाल को नैनीताल जिला अध्यक्ष (महिला विंग) की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन से जुड़ने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नवनियुक्त प्रदेश संगठन महासचिव खुशहाल बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत और संगठित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कई व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित थे। इनमें अनुज कांत अग्रवाल, अतुल गुप्ता, भवानी , विपुल अग्रवाल, और लव बक्शी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस विस्तार के साथ संगठन ने नई ऊर्जा और दिशा की ओर कदम बढ़ाने का संकेत दिया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  नव संवत्सर 2083 पर हल्द्वानी में 108 कुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।