हल्द्वानी: प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दूंगा, एक भी मकान टूटने नहीं दूंगा: सुमित

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज आवास विकास स्थित पंचेश्वर मंदिर परिसर में प्रशासन द्वारा लगाए गए आपत्ति कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर स्थानीय निवासियों को भेजे जा रहे नोटिसों पर गहरा रोष व्यक्त किया और कैंप में अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रशासन लगातार गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी वे सुभाष नगर में आयोजित आपत्ति कैंप में पहुँचे थे और वहाँ भी उन्होंने दर्जनों आपत्तिया प्रशासन के समक्ष रखी थीं। उन्होंने अधिकारियों से इन आपत्तियों का स्पष्ट और लिखित उत्तर माँगा था, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला।

विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासनिक अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि हल्द्वानी की जमीनी हकीकत जाने बिना कोई भी बाहरी अधिकारी यहाँ अपनी सनक नहीं थोप सकता। उन्होंने कहा कि प्रशासन का यह एकतरफा रवैया और “गुंडा राज” किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर)-गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा, कई बड़े बदमाश शामिल, किच्छा का निकला सरगना

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, “मैंने इन गलियों में अपना बचपन बिताया है, यहाँ की हर गली, हर परिवार से मेरा गहरा नाता है। मैं किसी भी सूरत में एक भी गरीब का आशियाना उजड़ने नहीं दूँगा। प्रशासन चाहे जितनी कोशिश कर ले, मैं जनता के साथ खड़ा हूँ और खड़ा रहूँगा।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- कल से लापता था युवक, आज मिली लाश

उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता के हितों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लानी होगी और पहले सभी आपत्तियों का निस्तारण करना होगा, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।