हल्द्वानीः अब चंद घंटों में होंगी हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत की सैर, गौलापार में हुआ ट्रायल…

खबर शेयर करें

Haldwani News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार द्वारा दूरस्थ मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चम्पावत हैली सेवा प्रारम्भ की जायेगी। इसके लिए गौलापार स्थित हैलीपेड से ट्रायल किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हेरिटेज एविएशन और यूकाडा की टीम द्वारा ट्रायल किया गया। डीजीसीए की टीम द्वारा फाइनल ट्रायल के उपरान्त उड़ान के लिए स्वीकृति प्रदान की जायेगी।

उन्होंने कहा कि सात सीटर हैलिकॉप्टर प्रतिदिन दो चक्कर अपनी सेवायें देगा। उन्होंने बताया कि चम्पावत के लिए प्रति व्यक्ति किराया 2500 रूपये, पिथौरागढ़ के लिए तीन हजार रूपये तथा मुनस्यारी के लिए 3500 रूपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा किराये में सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं आपातकालीन सेवाओं के आमजनमानस को हैलीसेवा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर हैरिटेज एविएशन और यूकाडा टीम के अधिकारियों के साथ ही तहसीलदार सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।