हल्द्वानीः पति गया घर से बाहर तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों के सर से उठा मां का सांया…

खबर शेयर करें

Haldwani News: रामपुर रोड स्थित एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहंुची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वही महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आगे पैरा पढ़े…

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड कालीपुर घुड़दौड़ा निवासी कृष्ण चंद्र अपने परिवार के साथ यहां रहता है। बताया जा रहा है कि आज सुबह वह घर से बाहर काम के लिए गया तो घर पर उसकी पत्नी नीलम उम्र 45 कमरें में फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परिवार मंे किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके चलते नीलम ने यह कदम उठाया। आज सुबह कृष्ण चंद्र करीब 8 बजे घर लौटा तो कमरे का नजारा देख उसके होश उड़ गये। पत्नी का शव लटक रहा था। आनन-फानन में उसने शव को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है उसके दो बच्चे है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।