हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- यहां नाले में मिला अल्मोड़ा निवासी युवक का शव, फैली सनसनी…

खबर शेयर करें

Haldwani News: शहर के गैस गोदाम रोड के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अगला पैरा पढ़े…

जानकारी देते हुए आरटीओ चौकी इंचार्ज संजीत राठौर ने बताया कि गैस गोदाम रोड के पास नाले में एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान उसकी पहचान
भुवन चंद्र निवासी मटेला जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों ने बताया कि भुवन चंद्र देर शाम शराब के नशे में गैस गोदाम रोड की तरफ घूम रहा था। वहीं पास में बहते हुए एक नाले में उसका आज सुबह शव मिला हैं। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में होने के चलते वह नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।