हल्द्वानीः यो बार खास होल उतरैणी कौतिक, नई और पुराण कलाकार जमाल कौतिक में रंग…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हर वर्ष की तरह इस साल भी हीरानगर में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच घुघुतिया त्यार महोत्सव का आयोजन कर रहा है। आठ दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव 8 जनवरी से 15 जनवरी तक होगा। मंच के संयोजक हुकुम सिंह कुंवर ने बताया कि 8 जनवरी से शुरू हो रहे कार्यक्रमों में सांस्कृतिक व्यापार मेला, खेलकूद, सामाजिक व सांस्कृतिक संदेशों से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि इस बार पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच नये कलाकार को मंच दे रहा है। साथ ही बुजुर्ग कलाकारों को भी मौका दिया गया है। ऐसे में हर दिन कई गायक अपनी प्रस्तृति देंगे।

वहीं अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल ने बताया कि 8 जनवरी को गोल्यजू मंदिर में आरती और पूजा-अर्चना होगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 9 जनवरी को मेला का विधिवत शुभारंभ किया जायेगा। 14 जनवरी को शोभायात्रा निकाली जायेगी जबकि 15 जनवरी को बॉलीबॉल प्रतियोगिता फाइनल और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रमा होगा। लोककलाकारों केे इस बार लोकगायक अमित गोस्वामी, सूरज आर्या, बबीता देवी, राकेश जोशी, अमित शर्मा, महिपाल मेहता, ममता आर्या, जितेन्द्र तोम्क्याल, राकेश पनेरू, आशा नेगी, आनंद कोरंगा, बेबी प्रियंका, कैलाश कुमार, चन्द्र प्रकाश, पंकज पांडेय, नैननाथ रावल, ललित गित्यार, विक्की आर्या, पवन कार्की, सुनील कुमार आदि कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर हुकुम सिंह कुंवर, खड़क सिंह बगड़वाल, शोभा बिष्ट, उमेश जोशी, त्रिलोक बनौली, कैलाश जोशी, चंद्रशेखर परगाई, हेम भट्ट, नरेंद्र बगड़वाल, पुष्पा संभल, भवन भंडारी तथा हेम भट्ट के अलावा मंजू बिष्ट भी मौजूद रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।