हल्द्वानीः दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने उत्पादकों को पुरस्कार से नवाजा, नये सत्र के लिए 231 करोड़ 82 लाख का बजट पारित…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. लालकुआं द्वारा 73वीं वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन का शुभारंभ दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया व अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लित कर किया गया। इस मौके पर सामान्य निकाय अधिवेशन में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 231 करोड 82 लाख 76 हजार रूपया का बजट पारित किया गया।

दुग्ध मंत्री डेरी विकास सौरभ बहुगुणा ने कहा कि लालकुआं में 61करोड़ 74 लाख की लागत से डेढ़ लाख लीटर दैनिक क्षमता का आधुनिक डेयरी प्लांट की स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू दिया जाएगा, जिससे आंचल ब्रांड पूरे प्रदेश में अन्य ब्रांड को पछाड़ेगा। उन्होंने कहा कि आंचल के उत्पदाकों की मांग लगातार बढ़ रही है। आंचल ने इस बार लस्सी भी बाजार में उतारी है। वहीं नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के विभिन्न अनुभगों से कर्मचारियों एंव अधिकारियों अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्र से छह व पर्वतीय क्षेत्र से छह सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादकों पुरस्कारों से नवाजा गया। इस दौरान दुग्ध उत्पादकों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला।

Ad

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल बेला तोलिया, रामनगर विधायक दिवान सिह बिष्ट, निदेशक निबन्ध डेरी विकास संजय खेतवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, गोपाल रावत अध्यक्ष डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक उधम सिंह नगर, ब्लाक प्रमुख धारी आशा रानी, ब्लाक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पार्वती देवी अध्यक्ष दुग्ध संघ चंपावत, उपनिदेशक दुग्ध विकास संजय उपाध्याय, डीपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह किरौला, भरत नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नंदन दुर्गापाल, कविराज धामी तथा वर्तमान संचालक मंडल सदस्य भगत सिंह कूमटिया, किशन सिंह बिष्ट, हेमा देवी, गीता दुमका, राजेंद्र प्रसाद, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा रैकवाल, महिमन सिंह चैहान, आनंद सिंह नेगी समेत सैकड़ों दुग्ध उत्पादक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह भाकुनी सुभाष बाबू द्वारा किया गया।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।