हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- MBPG में ABVP हुई साफ, NSUI नहीं दिखा सकी दम, निर्दलीय रश्मि ने रचा इतिहास…

खबर शेयर करें

Haldwani News: कुमा़ऊं के सबसे बड़े काॅलेज एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में आखिरकार निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया ने बाजी मार ली। उन्होंने एबीवीपी के कौशल बिरखानी को हरा दिया। वही एनएसयूआई इस मुकाबले में कही से कही तक टक्कर लेते नहीं दिखी। एबीवीपी की बागी रही रश्मि लमगड़िया ने दिखा दिया कि उनका टिकट काटकर एबीवीपी ने कितना बड़ा नुकसान किया। वैसे भी शुरू से ही टिकट कटने के बाद लग रहा था कि रश्मि यह मुकाबला जीत जायेगी। उन्हें मिले छात्रों के वोटों से साफ हो गया कि उनकी उपाध्यक्ष रश्मि लमगड़िया पहली पसंद है। 1200 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।

जिसके बाद एमबीपीजी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। बता दे कि आज मतदान के समय भी एबीवीपी और रश्मि के समर्थकों में हाथापाई होने की खबरें थी। जिसके बाद शाम को रिजल्ट जारी होते ही रश्मि के समर्थक झूम उठे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।