हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-सीएम पुष्कर धामी का हल्द्वानी दौरा कल, देखिए पूरा कार्यक्रम

खबर शेयर करें

Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को हल्द्वानी आ रहे है। जानकारी देते हुए वरिष्ठ निजी सचिव मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि 13ः20 बजे काशीपुर से प्रस्थान कर 13ः35 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल में वनाग्नि, विद्युत आपूर्ति एवं मोटर मार्गो की अद्यतन स्थिति की समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके उपरान्त 15ः30 बजे एफटीआई हैलीपैड से देहरादून को लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।