हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-सीएम धामी ने मेहनत लाई रंग, धनगढ़ी पुल के निर्माण के लिए 29 करोड़ आवंटित…

खबर शेयर करें

Haldwani News: जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि लंबे समय से जनता की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से रामनगर स्थित धनगढ़ी पुल के निर्माण के लिए 29 करोड़ 65 लाख रुपए भारत सरकार द्वारा आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही तकनीकी वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की गई है। जिलाधिकारी द्वारा विभाग को शीघ्र ही पुल के टेंडर की कार्रवाई को पूरा कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस पुल के बनने से न सिर्फ यातायात सुगम होगा बल्कि बरसात या आपदा की दृष्टि में भी सुरक्षित आवागमन किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।