हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले नगर निगम ने जारी किया फरमान, व्यवसायी पढ़ ले खबर…

खबर शेयर करें

Haldwani News: नगर निगम हल्द्वानी ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। नैनीताल बरेली रोड पर आये दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मंगल पड़ाव से रोडवेज बस अड्डे तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना हैं। ऐसे में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के ओर से एक आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि प्रथम चरण में मंगलपड़ाव से बॉम्बे क्राकरी तक सड़क के मध्य से दोनांे तरफ 12-12 मीटर की दूरी तक स्थित राजकीय सम्पत्तियों, दुकान स्वामियों व नगर निगम के दुकान किरायेदारों का चिन्हीकरण कर लिया गया हैं। चिन्हीकरण के बाद प्रभावित व्यवसायियों द्वारा जिला प्रशासन नैनीताल के समक्ष आपत्ति व सुझाव प्रस्तुत करने के लिए लिखित व मौखिक प्रत्यावेदन प्रस्तुत किये गये। अगला पैरा पढ़े…

जिला अध्यक्ष भाजपा नैनीताल द्वारा आज एक पत्र लिखकर प्रभावितों के साथ संवाद स्थापित कर समस्या का समाधान करने की अपेक्षा की गयी हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी, नैनीताल/ प्रशासक नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में व्यवसायियों के सुझाव प्राप्त करने व आपत्तियों के निस्तारण के लिए आगामी 06 जनवरी को नगर निगम सभागार में 03.30 बजे, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई है। जिसमें सांसद नैनीताल ऊधमसिंह नगर, प्रतिनिधि, विधायक हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुँआ विधानसभा क्षेत्र, निर्वतमान महापौर, नगर निगम हल्द्वानी, सम्बन्धित क्षेत्र के निर्वतमान पार्षदगण, अध्यक्ष, समस्त व्यापार मंडल, हल्द्वानी-काठगोदाम, अध्यक्ष, ठेला-फड़ व टैम्पू यूनियन हल्द्वानी, समस्त चिन्हित प्रतिष्ठान स्वामी से बैठक में शामिल होने को अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।