हल्द्वानीः शहर के व्यापारियों के लिए बड़ी खबर, सीएम धामी ने दी सड़क चौड़ीकरण में छूट…

खबर शेयर करें

Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शहर के व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सड़कों और चौराहों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। व्यवसायी संगठनों और व्यापारियों द्वारा सड़क चौड़ीकरण के प्रस्तावित मानकों में शिथिलता की मांग की जा रही है । अतः व्यवसायियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को सड़क चौड़ीकरण में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यथासंभव एक मीटर की छूट दिए जाने के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।