GOVT JOB: क्लर्क के 1181 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली नौकरी…

खबर शेयर करें

Sarkari Naukri 2022: गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने जूनियर क्लर्क और अकाउंट क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार GPSSB Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in या ojas.gujarat.gov.in पर 8 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू की जा चुकी है।

गुजरात में जूनियर क्लर्क / अकाउंट क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 36 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ad Ad

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से गुजरात में जूनियर क्लर्क के 1181 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, गणित, गुजराती भाषा और व्याकरण, अंग्रेजी भाषा और व्याकरण से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।