GOVT JOB: भारतीय नौसेना में 43 हजार मिलेगी सैलरी, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका…

खबर शेयर करें

Indian Navy Recruitment 2021: भारतीय नौसेना में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। स्पोर्ट्स कोटा के तहत नाविक (Sailor) के पद पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 25 दिसंबर, 2021 है।

भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, एक्वेटिक्स, क्रिकेट, बॉक्सिंग, कलात्मक जिमनास्टिक्स, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, वेटलिफटिंग, फेंसिंग, स्क्वैश, टेनिस, गोल्फ, कयाकिंग और कैनोइंग, शूटिंग, रोइंग, सेलिंग और विंड सर्फिंग खेल चुके उम्मीदवार ही आवेदन करने के योग्य हैं, उत्तर पूर्व, अंडमान और निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और मिनिकॉय द्वीप के उम्मीदवारों के लिए आखिरी तारीख एक जनवरी 2022 है।

Ad

आवेदक का 12वीं पास होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु कम से कम 17 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती ट्रेनिंग पीरियड के दौरान 14,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके बाद डिफेंस पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 21,700 रुपए से लेकर 43,100 रुपए तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा और अन्य भत्ते मिलेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।