GOVT JOB: इंडियन एयर फोर्स में निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्‍लाई…

खबर शेयर करें

IAF Group C Recruitment 2022 Notification: इंडियन एयर फोर्स IAF में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। ये भर्ती ग्रुप सी सिविलियन पोस्ट्स के लिए की जा रही है और एयर ऑफिसर कमांडिंग AF बीदर और कमांडेंट एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद के अंतर्गत हो रही है।

रोजगार समाचार (18 दिसंबर से 24 दिसंबर) में भर्ती लिए नोटिफिकेशन निकाला गया है। नोटिफिकेशन आने के 30 दिनो के भीतर ही कैंडीडेट्स को आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरकर डाक के माध्यम से दिए गए पते पर भेजना होगा। लिखित परीक्षा की तारीख की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

Ad Ad

रिक्त पदों की संख्या 5 है और इसके लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। इच्छुक उम्मीदवारों का आवेदन के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों का संबंधित ट्रेड में एक साल में अनुभव भी जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि वे रोजगार समाचार 18 दिसंबर-24 दिसंबर को देखें। यहीं पर नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।